हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में शैंपू बनाकर विभिन्न नामी कंपनियों के पाउच में बेचने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर की गई। आरोपियों के पास से पैकिंग मशीन के साथ विभिन्न ब्रांड के शैंपू के पाउच भी बरामद किए गए हैं। बरसाना क्षेत्र में नामी कंपनियों के पाउच में शैंपू बनाकर बेचने की सूचना कंपनी को मिल रही थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर से जुड़े आशीष पांडेय ने क्षेत्र में भ्रमण कर इस संबंध में जानकारी एकत्र की। इसमें पता चला कि बरसाना स्थित गोपाल गार्डन के पास मकान में रहकर दो लोग इस कार्य में लिप्त हैं। वह खाली डिब्बों व पाउच में शैंपू भरने का कार्य कर रहे थे। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया की नामी कंपनी के नाम पर अवैध तरीके से नकली शैंपू बनाने के आरोप में कमई गांव के जगदीश व राहुल को गिरफ्तार किया गया। मकान से शैंपू में मिलाने के लिए रंग व हॉटगन मशीन के साथ पाउडर बरामद किया गया। कंपनी के एलएलपी की तहरीर के आधार पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
