• Tue. May 26th, 2026

गुरुग्राम से लेकर मथुरा तक बिछा है भ्रूण लिंग जांच करने वालों का जाल

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भ्रूण लिंग जांच कराने वालों का जाल गुरुग्राम से लेकर ग्रेटर नोएडा, आगरा और मथुरा तक फैला है। हरियाणा, ग्रेटर नोएडा से महिलाओं को लाकर मथुरा में भ्रूण लिंग की जांच का खेल पिछले 2 साल से अधिक समय से चल रहा था, लेकिन मथुरा का स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया रहा। मथुरा में पड़ोसी राज्य एवं आसपास के शहरों से आकर भ्रूण लिंग जांच कराने का खेल लंबे समय से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा निवासी दलाल रविंद्र ने बताया कि वह पिछले एक साल से अधिक समय से 100 से अधिक महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच करा चुका है। नोएडा का दलाल आगरा नंबर की कार से महिलाओं को भ्रूण परीक्षण के लिए लाता था। गढ़ी बेरी गांव में किराए के मकान में लिंग परीक्षण के लिए मथुरा, आगरा, नोएडा और गुरुग्राम से महिलाएं जांच के लिए लाई जाती थीं। आशंका है कि आगरा में भी दलाल सक्रिय हैं। इससे पूर्व आगरा की स्वास्थ्य टीम ने कोसीकलां में कार्रवाई की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच मामले में नोडल अधिकारी डॉ. चित्रेश ने एफआईआर दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.