• Tue. May 26th, 2026

मथुरा के फरह में भ्रूण लिंग जांच के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह क्षेत्र के गांव गढ़ी देरी में किराए के घर में अल्ट्रासाउंड मशीन रखकर भ्रूण लिंग परीक्षण की जांच का खुलासा हुआ है। मौके से पकड़ी गई एक महिला और दलाल को जमानत मिल गई है। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर फरार हो गए। इस मामले से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
नोएडा और गुरुग्राम से महिलाओं को मथुरा लाकर दलाल 15 हजार से 20 हजार रुपये में भ्रूण लिंग परीक्षण की जांच कराता था। इसकी भनक लगते ही सिविल सर्जन गुरुग्राम ने दो डॉक्टर की जांच टीम गठित की। टीम में शामिल पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित धनक एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रवि ढलाल ने मामले का खुलासा करने के लिए जाल बिछाया। मथुरा के पीसीपीएनडीटी के नोडल डाॅ. चित्रेश कुमार स्वास्थ्य कर्मी भारत भूषण शर्मा एवं कुलदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को देख नीरज और संदीप मशीन को लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से रविंद्र और महिला लक्ष्मी को पकड़ लिया। मौके पर टीम के साथ एसडीएम कंचन गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस मामले में पीसीपीएनडीटी के नोडल डाॅ. चित्रेश कुमार फरह थाने में ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र कुमार, नीरज चौधरी, संदीप एवं जिस मकान में जांच हो रही थी उस मकान का मालिक वीरेंद्र एवं भ्रूण परीक्षण कराने आई अड़ीग निवासी लक्ष्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। फरह थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी को थाने से जमानत दे दी जबकि दलाल रविंद्र को न्यायालय से जमानत मिल गई है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में झोलाझापों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.