• Tue. May 26th, 2026

पटना में हत्या करने वाले मथुरा के शूटरों की गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस ने किया इन्कार

ByVijay Singhal

Nov 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के चांदी कारोबारी की पटना में हत्या करने वाले भूषण पंडित और नीरज चौधरी की गिरफ्तारी की रविवार देर रात शहर में चर्चा होती रही। हालांकि पुलिस ने दोनों में से किसी की गिरफ्तारी होने से इन्कार किया है। आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की पटना में 27 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने 7 नवंबर को शूटर थाना हाईवे के भूषण पंडित और गोविंद नगर निवासी नीरज गौतम द्वारा हत्या करने का राजफाश किया। कई दिन तक पटना पुलिस गोविंद नगर और हाईवे थाना पुलिस के सहयोग से इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी रही। गिरफ्तारी न होने पर मामले के विवेचक अरुण कुमार भी पटना लौट गए। रविवार रात को दोनों शूटरों की गिरफ्तारी की शहर में जोर-शोर से चर्चा हुई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया दोनों में से किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.