• Mon. Oct 27th, 2025

राजमार्ग पर गिरा पेड़, टेंपो सवार 5 चोटिल

ByVijay Singhal

Nov 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में टाउनशिप स्थित सीएनजी पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक प्लाईओवर की दीवारी पर जा गिरा। पुल की दीवार गिरने से वहां से निकल रहा एक ऑटो चपेट में आ गया। उसमें सवार करीब पांच सवारियां चुटैल हो गईं।
इस दौरान टूरिस्ट बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका।टेंपो में बैठीं दो महिलाएं व तीन पुरुष फरह से मथुरा जा रहे थे। ऊपर से पेड़ गिरता देख चालक ने टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी। दीवार गिरने से फरह के जोगी निवासी सावित्री देवी को ज्यादा चोट आई हैं। वे टेंपो में किनारे पर बैठीं थीं, उन्हें लोगों ने स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। चालक माटु के भी चोट आई हैं। अन्य सवारियों के हल्की चोटें हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से राजमार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लग गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.