हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी ने कोहरे के साथ दस्तक दे दी है। शुक्रवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। शहर में भी यही दिक्कत रही। पूरे जिले में सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 17.8 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगते रहे। वाहन एक के पीछे एक चल रहे थे। दृश्यता 50 मीटर से कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए। यही हाल शहर के अंदर की सड़कों पर था। मौसम में ठंडक हो गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे। सर्दी की दस्तक के साथ-साथ बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक पहली बार 216 दर्ज किया गया। हवा दमघोंटू जैसी रही। सुबह 12 बजे तक एक्यूआई 112 के करीब था लेकिन दिन ढलते ही यह आंकड़ा दो सौ से भी पार कर गया। शहर के तापमान में हल्की गिरावट आई है साथ ही हवा की गति भी धीमी है जिससे प्रदूषण में इजाफा हुआ है। बुधवार को भी औसत एक्यूआई सौ के करीब दर्ज किया गया था। दिवाली के बाद पहली बार यह आंकड़ा दो सौ के पार हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
