हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत में एक अधिवक्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ चौथ वसूली का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। सामलिया एग्रो रिजॉर्ट के चेयरमैन यशवीर सिंह ने थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया निवासी अधिवक्ता जसवंत सिंह, जुगल किशोर, जॉनी, केहरी सिंह, योगेंद्र सिंह के खिलाफ चौथ वसूली सहित पांच धाराओं में केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। बहुत समय से चौथ मांगते आ रहे हैं। इससे पूर्व रिजॉर्ट की चहारदीवारी का कार्य रुकवा दिया। तब आरोपियों को दो लाख रुपये दिए। उसके बाद भी आरोपी चौथ मांगते आ रहे हैं। न देने पर दीवार को तोड़ दिया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
