• Tue. May 26th, 2026

ढाबे पर चाय पी रहे शख्स का अपहरण, करोड़ों की संपत्ति का मालिक

ByVijay Singhal

Nov 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा राधाकुंड रोड पर राल के समीप ढाबा पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। परिजनों द्वारा अपहरणकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो ऑल्टो सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण कर ले जाते हुए की घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में जुट गई है। अपहरण किए गए व्यक्ति के चचेरे भाई ने थाना जैंत पर भूमाफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल निवासी सुमेर सिंह 60 वर्षीय पुत्र दीपा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के पास बने ढाबा पर बैठकर चाय पी रहा था। वहां उसका मौसेरे भाई व उनके लड़के भी उपस्थित थे, तभी ऑल्टो कार वहां आकर रुकी और उसमें से तीन नकाबपोश युवक उतर कर आए। कुर्सी पर बैठे सुमेर सिंह को गोदी में उठाकर गाड़ी में डाल लिया और कार दौड़ा दी। मौसेरे भाई व उनके लड़के विरोध करने के लिए गाड़ी की तरफ दौड़े तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण की सूचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारियां जुटाकर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
थाना जैंत पर दी तहरीर में पीड़ित के चचेरे भाई श्याम सिंह पुत्र रामभरोसी ने बताया कि सुमेर सिंह के नाम छटीकरा राधाकुंड रोड पर लगभग तीन करोड़ रुपए की कीमत की जमीन है। जिस पर भूमाफियाओं की नजर है। ऑल्टो कार में भूमाफिया उसके भाई का अपहरण कर ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाइयों के साथ ही रहता है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ताओं की खोज की जा रही है। परिजन से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अपहरण हुए व्यक्ति सुमेर सिंह की शादी नहीं हुई है। उसके नाम 5 से 6 बीघा जमीन राधाकुंड छटीकरा रोड पर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। सुमेर सिंह मौसेरे भाइयों के पास ही रहता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.