• Tue. May 26th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे के पास बाइक सवार बदमाशों ने हाथ में डंडा मार कर छीने 12 लाख 15 हजार रुपये

ByVijay Singhal

Nov 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटीन के कैश कलेक्शन कर्मी से बाइक सवार बदमाश 12 लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित यमुना एक्सप्रेस-वे पर संचालित कैंटीनों का कैश एकत्र करके दोपहर 12:00 बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के गोंगा निवासी गोपाल पुत्र वीरेंद्र यमुना एक्सप्रेस वे संचालित कैंटीन से कैश लेकर बैंक में जमा करने का काम करता है। वह सोमवार को भी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस0वे के माइल्ड स्टोन 105 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोपाल के हाथ में डंडा मार कर 12 लाख 15 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया। गोपाल ने बताया कि जब तक शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी, तब तक बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी उसने तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना के बाद एसपी सिटी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.