• Tue. May 26th, 2026

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हुआ कैंसर ऑनकोलॉजी ब्लॉक का भूमि पूजन

ByVijay Singhal

Nov 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन। मथुरा रोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में उन्नत सुविधाओं और रेडिओथेरेपी से युक्त कैंसर ब्लॉक का भूमि पूजन प्रख्यात संत महामंडलेश्वर कार्ष्णि  स्वामी गुरुशरणानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम,वृन्दावन के अध्यक्ष स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानन्द महाराज एवं प्रमुख समाजसेवी अतुल बोरा (मुम्बई) ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य किया।
कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की हो रही प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैंसर रोग से लोग पहले डर जाया करते थे। परन्तु अब इसकी चिकित्सा उपलब्ध है। ये हर्ष का विषय है कि अब इसकी चिकित्सा हमारे ब्रजमंडल में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के द्वारा उपलब्ध है।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन के अध्यक्ष स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन पिछले 117 वर्षों से संपूर्ण ब्रज धाम और मथुरा के आसपास के जिलों के अभावग्रस्त  रोगियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा अब जो यज्ञ प्रारम्भ होने जा रहा है, उससे असंख्य लोग लाभान्वित होंगे।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानन्द महाराज ने सेवाश्रम के इतिहास का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि एक छोटे से क्लिनिक से प्रारम्भ करके आज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन आधुनिक सुविधाओं से लैस 320 बिस्तरों वाला मल्टी-सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा है। जिसमें कुछ सुपर स्पेशियलिटी हैं कैंसर चिकित्सा, जॉइंट रिप्लेसमेंट, शल्य चिकित्सा, ह्रदय चिकित्सा, मूत्र रोग चिकित्सा, गुर्दा रोग (मेघ रोग) चिकित्सा, स्नायु रोग चिकित्सा जैसी विशेष सुविधाओं के अलावा अन्य सभी साधारण सेवाएं प्रदान करता है। कैंसर ब्लॉक का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसमें रेडिओथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी | सेवाश्रम में कैंसर की चिकित्सा कीमो और सर्जरी आदि पहले से ही अत्यंत न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध है।लेकिन रेडिओथेरपी के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। कैंसर ब्लॉक रेडिओथेरपी के हो जाने से रोगियों को अब ये सारी सुविधाएँ वृन्दावन में ही उपलब्ध हो जाएँगी।
उन्होंने बताया कि कैंसर ब्लॉक के साथ ही अभी शीघ्र ही ओ.पी.डी. के निःशुल्क रजिस्ट्रेशन का वृहद हॉल का शुभारम्भ होगा। क्योकि अभी ओ पी डी में रोगियों की संख्या लगभग 1500 है और अब वर्तमान स्थान छोटा पड़ रहा है।आगामी 27 और 28 नवम्बर को पूर्ण निःशुल्क मूत्र रोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।इसके पश्चात अब हॉस्पिटल 320 से 400 बिस्तरों वाला हो जायेगा।जिसमें आई.सी.यू. की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के साधु ब्रह्मचारी, डॉ. थान सिंह तोमर, डॉ. आशीष गौर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख भाजपा नेता पण्डित योगेश द्विवेदी, प्रमुख शिक्षाविद् अभय वशिष्ठ, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा अस्पताल के नर्स तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.