हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हर तरफ राधे-राधे श्याम मिला दे की गूंज सुनाई दे रही थी। परिक्रमा मार्ग में बनी लंबी मानव शृंखला रुकने का नाम नहीं ले रही थी। चारों ओर भक्ति की बयार बह रही थी। बच्चे क्या बुजुर्ग हर कोई भक्ति में गोते लगाते हुए परिक्रमा मार्ग में आगे बढ़ रहा था। नजारा था रविवार को अक्षय नवमी पर साल में एक बार मथुरा की लगने वाली पंचकोसीय परिक्रमा का। भोर की पहली किरण से ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दी। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर मथुरा की परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देर रात तक श्रद्धालु परिक्रमा लगाते रहे। परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाईं। भक्त प्रभु की भक्ति में सराबोर थे। श्रद्धालु टोलियों में मथुरा और तीन वन की परिक्रमा लगा रहे थे। मथुरा के साथ ही हाथरस, दिल्ली, राजस्थान, कासगंज, मुरादाबाद, अलीगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि के श्रद्धालुओं ने भी परिक्रमा लगाई। नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग में सफाई कराने के दावा किया था लेकिन भूतेश्वर, आकाशवाणी, स्वामी घाट, यमुना किनारे आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं को गंदगी से निकलना पड़ा।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की थीं। बीएसए काॅलेज, भूतेश्वर, क्वालिटी तिराहा, आकाशवाणी पर वाहनों को रोक-रोक कर श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
