• Tue. May 26th, 2026

परिक्रमा के कारण शहर के साथ हाईवे पर भी लगा जाम

ByVijay Singhal

Nov 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा-वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के कारण शहर भर में तो जाम के हालात रहे हाईवे भी अछूता नहीं रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए खूब पसीना बहाया, लेकिन परिक्रमार्थियों की संख्या के आगे पुलिस बल बेबस नजर आया। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा में 700 से अधिक पुलिस, ट्रैफिक, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की 62 प्वांइटों पर ड्यूटी लगाई। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में 400 पुलिसकर्मी परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए लगाए गए। जो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। एसपी ट्रैफिक मनोज यादव ने बताया कि मथुरा में 19 टीएसआई, 31 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल, 63 होमगार्ड, 40 पीआरडी के जवानों की 32 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा वृंदावन में 5 टीएसआई, 30 हेड कांस्टेबल, 4 कांस्टेबल, 88 होमगार्ड, 15 पीआरडी जवानों की 30 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई। जिन्होंने परिक्रमा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.