• Tue. May 26th, 2026

मथुरा में जीवंत हुई पांच हजार साल पुरानी श्रीकृष्ण की लीलाएं

ByVijay Singhal

Nov 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज रज उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को पांच हजार साल पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवंत हो उठीं। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहता है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया जा रहा है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा श्रीकृष्ण लीला नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अतिथि कलाकारों को सम्मानित किया। श्रीराम भारतीय कला केंद्र के निदेशक पद्मश्री शोभा दीपक सिंह के संचालन में नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण के मनमोहक बचपन के आनंदमय दिन, वयस्क बनने के दौरान उनकी शरारतें, प्रकृति के साथ उनका रोमांस और जीवन वाली हर चीज के प्रति उनकी करुणा, अंततः मानव आराधना के स्तर को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका में पारंपरिक भारतीय नृत्य शैलियों का उपयोग करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर महाकाव्य महाभारत में भागीदारी तक उनके जीवन को दर्शाया गया। करीब ढाई घंटे के इस नाटक में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने ब्रज की लोककला का प्रस्तुतिकरण किया। ब्रज की प्रसिद्ध भजन गायक प्रतिभा सिंह, खुशी गोस्वामी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। राजेश शर्मा को लोकगीत लोकनृत्य ने ब्रज संस्कृति के रंग को और गहरा कर दिया। मधुकर के भजनों के स्वर ब्रजरज उत्सव पंडाल में गूंजे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.