• Tue. May 26th, 2026

कोसीकलां में बकाया वसूलने गई टीम से उलझा कपड़ा व्यापारी

ByVijay Singhal

Nov 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में बकाया वसूली एवं विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। बकाया जमा न करने पर कई स्थानों पर उपभोक्ताओं से कहासुनी हुई। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव एवं जेई अरुण गौड़ ने टीम के साथ नगर में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। घंटाघर पर एक कपड़ा व्यापारी से जब टीम ने बिल जमा करने को कहा तो व्यापारी और टीम में कहासुनी हो गई। बाद में व्यापारी ने करीब 35 हजार रुपये जमा कर मामले को रफा-दफा कर दिया। टीम ने इस दौरान 15 घरेलू एवं वाणिज्य बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे। जिन पर करीब 3.85 हजार रुपये बकाया था। अभियान के दौरान 2.80 लाख का राजस्व वसूलने के बाद कनेक्शन धारकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई। राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। जिन उपभोक्ता पर बिजली बिल काफी समय से बकाया है। उनको जमा न कर पाने की स्थिति में उनके बिजली कनेक्शन को पोल से केबल काट दिए गया। जेई ने लोगों से समय पर बिल अदा करने की अपील की। सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एसडीओ ने कहा, विद्युत निगम लगातार वसूली अभियान चलाएगा। राजस्व वसूली करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी भी विभाग के निशाने पर होंगे। 1038 उपभोक्ताओं पर 1.50 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। विभाग अभियान चलाकर वसूली की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.