हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोपाल की जन्म स्थली मथुरा में शनिवार को जगह-जगह गोपाष्टमी की धूम रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, विश्राम घाट और होलीगेट, गऊघाट सहित विभिन्न स्थानों पर गोचारण लीला का आयोजन किया गया। गोशालाओं में गो पूजन के साथ गोसंरक्षण का संकल्प लिया। सुबह विश्राम घाट पर श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा गोचारण लीला का आयोजन किया गया। यहां श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया। शाम को छत्ता बाजार स्थित गली सेठ भीखचंद से शोभायात्रा निकली। इसमें भगवान कृष्ण-बलराम घोड़े पर विराजमान होकर अपने ग्वाल वालों के साथ गोपाल बाग पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे। फूलन की बाजूबंद फूलन की माला गईया चराय घर आए नंदलाला के बोलों पर नाचते-गाते हुए लोग स्वरूपों के साथ आए। गोपाल बाग में द्वापरयुगीन गोचारण लीला की। गली सेठ भीखचंद से पुराने बस स्टैंड तक कृष्ण-बलराम के साथ ग्वाल वालों का लोगों ने स्वागत किया। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, अमित पाठक के अलावा दुबई एवं मुंबई से आए पदाधिकारी शामिल हुए। श्रीकेशवदेव मंदिर बना गोचारण अभ्यारण्य
श्रीकृष्ण-जन्मस्थान परिसर में श्रीकेशवदेव मंदिर प्रांगण गोचारण अभयारण्य बन गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुर केशवदेव के गोप स्वरूप में दर्शन किए। दर्शनों का यह सिलसिला सुबह से मंदिर के पट बंद होने तक निरंतर चलता रहा। गो-पूजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
