हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित एसएम योगा रिचर्स इंस्टीट्यूट न्यूरो पैठे हॉस्पिटल में कार्यरत एक कर्मचारी शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना मिली तो वह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित तुलसी वन आश्रम के समीप स्थित एसएम योगा रिसर्च इंस्टीट्यूट एंड न्यूरो पैठे हॉस्पिटल में कार्यरत निरंजन कुमार (31) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा स्थित हिलसा का रहने वाला था और एक माह पहले ही गांव से आया था। शुक्रवार की सुबह जब उसके साथियों ने कमरे के अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका था। पुलिस सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। परिजनों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes