हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नई व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आधार सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डुप्लीकेसी को लेकर यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया है कि जिले में 1800 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता हैं। ऐसे में जिले भर में विभागीय पोर्टल पर इनके आधार सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने जिले के 10 ब्लॉकों में 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। वहीं नौहझील ब्लॉक में यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया है कि विभाग ने आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ताओं की डुप्लीकेसी को लेकर यह कदम उठाया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान पर रोक लग जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
