हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) टीम ने शुक्रवार को होली गेट स्थित सराफा कारोबारी के यहां छापा मारा। हॉलमॉर्किंग सेंटर से सैंपल लेने के बाद टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कारोबारी ने दुकान का लाइसेंस मिलने से पहले ही संचालन शुरू कर दिया था। कारोबारी सुदर्शन कुमार ने बताया है कि होली गेट के कोयला वाली गली में उनकी पूने वाला के नाम से ज्वैलरी की दुकान है। उन्होंने दो माह पहले लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। अभी वह लंबित है। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को किसी की शिकायत पर बीआईएस टीम ने ज्वैलरी हॉलमॉर्किंग की चेकिंग की। साथ ही सैंपल भी लेकर गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि टीम ने पुलिस को अवगत नहीं कराया था। वह अपने स्तर से जांच करके दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
