हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग राजमार्ग और जिले के प्रमुख मार्गों पर संचालित ढाबों को बढ़ावा देगा। विभाग की शर्तों को पूरा करने पर लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। पर्यटन विभाग इस योजना का लाभ देने के लिए ढाबा संचालकों से संपर्क कर रहा है। मथुरा के प्रमुख मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबा जहां यात्रियों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ऐसे ढाबों, फूड प्लाजा, इसमें 25 लोगों के एकसाथ भोजन करने की क्षमता होने के साथ ही पांच शौचालय, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, संचार की सुविध, बच्चों के लिए खेल का मैदान एवं यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा होनी चाहिए। इन मानकों को पूरा करने पर ढाबा संचालक द्वारा जो लागत लगाई जाएगी। उसके विकास में आर्थिक सहयोग पर्यटन विभाग द्वारा दिया जाएगा। ढाबा विकसित करने में आने वाली 10 लाख से 10 करोड़ तक की लागत में विभाग द्वारा 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एहतराम अली ने बताया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ढाबों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अनुकूल माहौल में शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सके। शासन की इस योजना से ढाबा संचालकों को ढाबा विकसित करने में आने वाली लागत में सब्सिडी देने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ देने के लिए 25 ढाबा संचालकों से विभाग द्वारा संपर्क किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
