हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार तड़के एक कैंटर से 29 गोवंश को मुक्त कराया जबकि चालक और गोतस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस भी पहुंच गई। कैंटर के अंदर 3 गाय मृत मिलीं। गोरक्षा महासंघ ने सभी गोवंश को महुअन गोशाला में भेज दिया है। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ महासचिव सोनू ठाकुर ने बताया कि तड़के उन्हें सूचना मिली कि ग्वालियर हाईवे से एक कैंटर गोवंश को लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर महासंघ के पदाधिकारी कैंटर के पीछे लग गए। गोरक्षकों को देख कैंटर चालक ने कैंटर को भगाना शुरू कर दिया। गोरक्षकों ने कैंटर को फरह क्षेत्र में बेरीगढ़ी के पास फाटक पर रोक लिया। इधर, कैंटर का चालक और उसमें बैठा गोतस्कर भागने में सफल रहा। महासचिव ने बताया कि जब कैंटर को खोला तो उसके अंदर 32 गोवंश थे। इसमें 3 गाय मृत थीं। गोवंश में 6 सांड़ और 23 गाय हैं। गोरक्षक महासंघ के पदाधिकारी सभी गोवंश को लेकर महुअन स्थित गोशाला पहुंचे। यहां सभी को गोशाला में रखा। इसके अलावा मृत गाय को गड्ढा खोदकर दफना दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेकर दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
