हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में नगर पंचायत बरसाना गांव ऊंचागांव में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े की प्रोसेसिंग कर निस्तारित किया जाता है।
शीघ्र ही यहां लाडलीजी मंदिर से निकलने वाली फूल-मालाओं से धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे पंचायत की आय में वृद्धि होगी। नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई के साथ सेंटर का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत को विशेष गाड़ी उपलब्ध कराई गई है।

इससे डोर टू डोर कूड़े का संग्रहण किया जाता है। इसमें सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग बॉक्स बने हैं। सेंटर पर गीले कचरे से खाद बनाई जाती है, जबकि सूखे कचरे से ठोस अपशिष्ट लोहा, प्लास्टिक, कांच आदि को कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग कर मशीनों के माध्यम से निस्तारित किया जाता है। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के 17 वार्डों में प्रतिदिन करीब पांच से आठ ट्राॅली कूड़ा निकलता है। इसे एमआरएफ सेंटर लाकर निस्तारित किया जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes