• Tue. May 26th, 2026

हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, भोर में छाई धुंध की चादर

ByVijay Singhal

Nov 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरावट के बाद फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को 170 तक पहुंचा एक्यूआई 24 घंटे बाद 177 रिकॉर्ड किया गया है। प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब की तरफ पहुंच रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ना तय है।
दिवाली का जश्न मनाने वालों ने जमकर आतिशबाजी की। ऐसे में शहर का प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। दिवाली के बाद बढ़ा एक्यूआई हवा चलने के साथ-साथ गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को 159 तक पहुंच चुका एक्यूआई शनिवार को 11 अंक फिसल गया था। मंगलवार को यह बढ़कर 177 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 7 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
जिला प्रदूषण विभाग ने कुछ दिनों में एक्यूआई स्तर सामान्य होने की संभावना जताई है। हालांकि अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में सांस रोगियों को अधिक मुश्किल का सामना करना पड़ता है। वायु गुणवत्ता स्तर 100 से अधिक होने पर स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.