हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के राया-दाऊजी मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार बीए के छात्र को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। रिश्ते में दादा लगने वाले यदुवीर सिंह ने बताया कि राया के नगला बिजई निवासी तेजवीर सिंह (21) पुत्र राकेश मंगलवार सुबह 6:30 बजे घर से बाइक पर डीएपी खाद लेने राया खाद वितरण सोसाइटी पहुंचा। यहां बैठे कर्मचारियों ने उसे खेत की खसरा-खतौनी के कागजात की फोटो स्टेट कराने के लिए बोला। इस पर वह खतौनी की फोटो स्टेट कराने के लिए निकला। राया-दाऊजी मार्ग पर पहुंची ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजन को जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रिश्तेदार ने बताया कि तेजवीर सिंह घर में सबसे बड़ा बेटा था। वह राया से ही बीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा कुछ दिन पहले हुई पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी अब फिजिकल की तैयारी में जुटा था। उसने माता-पिता से यह तक कह दिया था कि कुछ दिन बाद वह पुलिस में भर्ती होकर दिखाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
