हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर लोडिंग टेंपो ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुबह करीब 9 बजे अड़ींग बाईपास पर मथुरा से गोवर्धन जा रहे लोडिंग टेंपो ने गोवर्धन से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहीं आगरा के दयालबाग निवासी वर्षा, सोनिया, नीतू , डिम्पी, मोनिका व दो अन्य लोग घायल हो गए। अड़ींग चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने तीन की हालत चिंताजनक देख मथुरा रेफर कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
