• Mon. May 25th, 2026

थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध चाकू  के साथ गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये  जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी के कुशल नेतृत्व में थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र रिफाइनरी से घटनास्थल बम्बे की पटरी पर 150 मीटर बायीं तरफ ग्राम भाहई  चैकिंग के दौरान दिनांक 01.11.24 समय 21.30  बजे 01 अभियुक्त सोनू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम भाहई थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र 28 वर्ष को 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 276/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही  अमल में लायी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.