• Sun. May 24th, 2026

यमुना में चल रहीं मोटर बोट की चपेट में आकर मर रहीं मछलियां

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना में चल रहीं मोटर बोट अब मछलियों की मौत का कारण बन रही हैं। शहर के विश्राम घाट पर मोटर बोट के नीचे लगी मशीन की चपेट में आने से एक मछली मर गई। इसे लेकर तीर्थ पुरोहितों ने रोष व्यक्त किया है। यमुना का प्रदूषित पानी ही मछलियों के लिए मौत का कारण माना जा रहा था लेकिन अब यमुना श्रद्धालुओं को नौकायन करा रही मोटर बोट भी मछलियां और अन्य जलचर के मरने का कारण बन रही हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तीर्थ पुरोहित बादाम छाप एवं मोहन बाबा ने बताया कि शनिवार को विश्राम घाट पर मोटर बोट के नीचे लगे पंखे की चपेट में आकर मछली मर गई। इस तरह हर दिन मछलियां मर रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मछलियों के सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है। इससे पहले प्रदूषित यमुना जल के कारण घाटों पर मछलियों की मौत हुई थी, इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.