• Sun. May 24th, 2026

ब्रजरज उत्सव : हमारे राम से होगी शुरुआत, आशुतोष राणा पांच नवंबर को मथुरा में पहली बार देंगे मंचीय प्रस्तुति

ByVijay Singhal

Nov 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित होने जा रहे ब्रजरज उत्सव की शुरुआत देश भर में बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति हमारे राम से होने जा रही है। रामायण पर आधारित हमारे राम की मंच प्रस्तुति अभिनेता आशुतोष राणा साथी कलाकारों के साथ देंगे। इसके अलावा उत्सव में कैलाश खेर सहित देश के अनेक नामचीन कलाकार अपने हुनर का जादू दिखाने के लिए मथुरा आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित ब्रजरज उत्सव की शुरुआत इस बार पांच नवंबर से होने जा रही है। 11 दिवसीय उत्सव में अनेक नामचीन कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर अपने हुनर दिखाएंगे। शुरुआत आशुतोष राणा की टीम द्वारा प्रस्तुत रामायण पर आधारित हमारे राम से होगी। इस खास प्रस्तुति को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा है। मथुरा में हमारे राम की प्रस्तुति पहली बार होने जा रही है। इसके बाद उत्सव में छह नवंबर को पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन का डिवोशनल, सात को हिमांशु वाजपेई का झांसी की रानी किस्सा गोई और गोपाल दास चतुर्वेदी का ब्रज संगीत, आठ को मेनका सिंह की नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा, नौ को श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका, 10 नवंबर को स्वास्ती मेहुल का डिवोशनल, 11 को डिंपी मिश्रा की मीरा पर नृत्य नाटिका, 12 को मिश्रा बंधुओं की भजन संध्या, 13 को कैलाश खेर की नाईट और 14 नवंबर को बने सिंह की राजस्थानी संध्या का आयोजन होगा। ब्रज रज उत्सव का सम्मान 15 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ होगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और सांसद हेमामलिनी करेंगी। उद्घाटन समारोह के बाद ब्रजरज उत्सव की पहली प्रस्तुति भगवान श्री राम पर आधारित है। अभिनेता आशुतोष राणा और उनके साथी कलाकार हमारे राम पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.