हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिवाली पर ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरने लगा है। मथुरा पहुंचने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें भी देरी से चलने से यात्री परेशान हैं। दिवाली पर घर आने वालों के लिए रेलवे ने अक्तूबर माह के शुरुआत से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। मथुरा जंक्शन से 36 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन यह भी देरी से चल रही हैं। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए एक्सप्रेस और मेल गाड़ियों में भी अतिरिक्त कोच लगाए गए। यात्रियों की सुविधा देने के लिए बनी व्यवस्था आराम नहीं दे सकीं। नियमित चलने वाली ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। देरी से चलने वाली ट्रेन पंजाब मेल ड़ेढ घंटे, आंबेडकर नगर स्पेशल साढ़े 9 घंटे, जबलपुर स्पेशल एक घंटे, योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल चार घंटे, कर्नाटका एक्सप्रेस एक घंटे, तेलगांना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस दो घंटे, समता एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही थी। स्टेशन पर लंबा सफर करने वाले यात्री दिवाली पर अपने घर देरी से पहुंचेंगे। जबलपुर जाने के लिए सुरजीत ट्रेन का इंतजार रहे थे लेकिन ट्रेन देरी के चलते उनको परेशानी उठानी पड़ी। मथुरा से भोपाल घर जाने के लिए अवनीश सिंह सचखंड ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन ट्रेन एक घंटे देरी से चल रही थी। प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ आगरा रेल मंडल ने कहा, त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें मथुरा से चलाई गई हैं। कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य से ही थोड़ी देरी से चल रही हैं। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी स्टेशन पर लगाई गई है। दो ट्रेनों को और बढ़ाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
