• Sun. May 24th, 2026

बस का गियर फंसा, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर

ByVijay Singhal

Oct 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस का मंगलवार रात गांव दोताना के पास गियर फंस गया। इससे बस राजमार्ग पर खड़ी हो गई। पीछे से आ रहे वाहन ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। आगरा फोर्ट डिपो की बस दिल्ली से आगरा-लखनऊ होती हुई अयोध्या जा रही थी। गियर फंसने से बस जहां की तहां खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। घायल सात यात्रियों को चोटें आने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालक आगरा निवासी इंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद यात्री किराया वापस मांगने लगे। जबकि निगम की ओर से यात्रियों को रुपये वापस न कर ऐसी किसी परिस्थिति में दूसरी बस में स्थानांतरित करने का नियम है। यात्रियों ने उनकी बात नहीं मानी और मारपीट कर जबरन किराए के रुपये छीन ले गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.