• Sat. May 23rd, 2026

जनशिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए दौड़ते नजर आए नगर निगम के अधिकारी

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में जनसुनवाई की गई। इस दौरान सात शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए जिस पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दौड़ते नजर आए।
जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने प्रत्येक मंगलवार को “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया, जिसके दृष्टिगत जनसुनवाई में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान मथुरा-वृन्दावन नगर निगम से जुड़ी 13 शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 7 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया। शेष लंबित 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त अधिशासी अभियंता मो. रिजवान अहमद सिविल नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल बाबू राम कैलाश अधिशासी अभियंता जल हेमेंद्र गौतम सहायक अभियंता जल एवं आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.