• Sat. May 23rd, 2026

वृंदावन में निकली स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान को लेकर रैली

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सोमवार को नगर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर के मध्य ‘‘स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान एवं स्वच्छ त्यौहार-2024‘‘ के अन्तर्गत सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में वृहद सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने को लेकर स्कूली बच्चों की रैली निकाली गयी जिसको सांसद हेमामालिनी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी लम्बे समय उपरांत एक साथ नजर आये।
वृन्दावन नगर में स्काॅन मंदिर लेकर हरिनिकुंज चौराहे तक विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित करते हुये जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जनजागरूकता रैली में लगभग 700 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुये रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान सफाई श्रमिकों के माध्यम से सफाई का कार्य कराया गया तथा एकत्रित कचरे को मौके पर ही डोर टू डोर वाहन के माध्यम से नियत स्थल पर पहुंचाया गया। जनजागरूकता रैली के दौरान सांसद ने कहा कि जनता से अनुरोध किया गया कि वह नगर निगम मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छता में सहयोग प्रदान करें। प्रतिदिन घरों के कूड़े को डोर टू डोर वाहन में डाले। खुले में कूड़ा व कचरा न फेंके। कहा कि आप अगर स्वयं अपने आस-पास सफाई व स्वच्छता बनायें रखेंगे तो बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

महापौर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता के प्रति इसी प्रकार आयोजन एवं कार्य होते रहेंगे। नगर आयुक्त श्री चौधरी ने कहा कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान एवं स्वच्छ त्यौहार 2024 के अन्तर्गत स्वच्छता थीम पर जनजागरूकता रैली निकाली गयी है। नगर निगम द्वारा निरन्तर स्वच्छता के दृष्टिगत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु इसी प्रकार आगे अन्य आयोजन नगर निगम द्वारा किये जायेंगे।
जनजागरूकता रैली में स्वच्छ सारथी क्लब में सम्मिलित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, प्रेममहाविद्यालय, विद्यापीठ इण्टर काॅलेज, हजारीमल सोमानी नगर निगम इण्टर काॅलेज, नगर निगम बालिका इण्टर काॅलेज, वन महाराज, आई.ओ.पी., केशव धाम, सुखदा भक्ति इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओं के साथ वृन्दावन व्यापार मण्डल के पदाधिकारी शामिल हुए ।
रैली के दौरान मुकेश सारस्वत उपसभापति, डा. देवप्रकाश शर्मा, डा सोमकान्त त्रिपाठी, प्रदीप गौतम, श्याम पाण्डेय, देवेन्द्र गौतम, अरूण दीक्षित, योगेन्द्र सिंह, सुन्दर सिंह, राजेश कुमार, डा प्रियंका सिंह, डा. अंजू सूद, लोकेश्वर प्रताप सिंह, इन्द्रपाल सिंह, श्रीमती मीना अग्रवाल, मनोज गोस्वामी,पी.के. सारस्वत, मुकेश शर्मा, जनार्दन शर्मा, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल आलोक बंसल, नगर महामंत्री व्यापार मण्डल लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आशी ठाकुर एवं नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के समस्त अधिकारी, किंस सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्रा लि, मै नेचरग्रीन टूल्स एण्ड मशीन प्रा लि मै रिसिटी नेटवर्क प्रा लि आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.