• Sat. May 23rd, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर मथुरा के 25 घाटों पर मनेगा देव दिवाली महोत्सव

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देव दिवाली महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 15 नवंबर को शाम 5 बजे यमुना के सभी 25 घाटों पर भव्य देव दिवाली महोत्सव मनाया जाएगा। घाटों पर सवा लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारियों की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के साथ उनके कार्यालय में हुई। बैठक में महानगर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक संस्थानों और नगर के प्रमुख उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के सहयोग से देव दिवाली महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देव दिवाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, मंत्री विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बनारस व अयोध्या की तर्ज पर पिछले 18 वर्ष से देव दिवाली का आयोजन किया जा रहा है। समिति के महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया कि देव दिवाली महोत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को वेदव्यास की साधना स्थली कृष्णगंगा घाट से ध्रुवजी की तपस्थली ध्रुव घाट तक सभी 25 घाटों पर तथा यमुना पार के 6 घाटों सहित 31 घाटों पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य आयोजन विश्राम घाट के पास राजा घाट पर यमुनाजी के पूजन से शुरू होगा।

समिति के पदेन संयोजक सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने कहा कि देव दिवाली को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रजवासियों के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासनिक सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएंगी। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। इस मौके पर पंकज शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, महेंद्र दत्त आचार्य, कन्हैयालाल अग्रवाल, रामकृष्ण पाठक, भूपेश भारद्वाज, नरेंद्र गोला आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.