• Sat. May 23rd, 2026

सांसद हेमामालिनी ने किया कविता संग्रह एक प्रतिध्वनि पुस्तक का भव्य समारोह में लोकार्पण

ByVijay Singhal

Oct 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्याम बहादुर सिंह के कविता संग्रह एक प्रतिध्वनि पुस्तक का भव्य समारोह में लोकार्पण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यस्तता के बीच कविता लेखन में रुचि रखने और उसे पुस्तक के रूप में समाज के समक्ष लाने के लिए बधाई दी। लोकार्पण समारोह में मौजूद लोगो को पुस्तक इतनी अच्छी लगी कि कविता संग्रह एक प्रतिध्वनि की करीब 250 प्रतिया खरीद डाली। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के काव्य का संग्रह करती पुस्तक एक प्रतिध्वनि के लिए का लोकार्पण व परिचर्चा समारोह में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कविता का गुण व्यक्ति के सरल स्वभाव को भी प्रदर्शित करता हैं। इस अवसर पर पुस्तक लेखक आईएएस श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि यह कविता संग्रह है। वे इन कविताओं को पहले फेसबुक पर लिखते थे परन्तु कभी इनके प्रकाशन की सोची नहीं थी। इन कविताओं में जीवन की विविधताओं के साथ जीवन की अनुभूति भी है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से मिलने वाली रॉयल्टी को वह संस्था कल्याणम करोति को देंगे। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासंद हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार अरुण कमल साहित्यकार प्रो गोपेश्वर सिंह साहित्यकार ओम निश्चल श्री वत्स गोस्वामी वाणी प्रकाशन समूह के सीएमडी अरुण माहेश्वरी, सीईओ अदिति माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय बिग्रेडियर आरएन शर्मा बिग्रेडियर डीपी सिंह मथुरा रिफाइनरी से अजय कुमार तिवारी सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी औएस डी प्रसून दिवेदी डा संगीता सिंह आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.