• Sat. May 23rd, 2026

संस्कार भारती के दीपावली आनंद महोत्सव में लोक नृत्यों का धमाल

ByVijay Singhal

Oct 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संस्कार भारती, मथुरा महानगर द्वारा आयोजित दीपावली आनंद महोत्सव में लोक नृत्यों ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूम उठे।खण्डेलवाल सेवा सदन(गोवर्धन मार्ग) में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ श्रीराम दरबार पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय पदाधिकारी बांके लाल ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय, बृज प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द नन्दन गर्ग,कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल,खण्डेलवाल सेवा सदन के अध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल व मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता,सुरेन्द्र सक्सेना,जय प्रकाश शर्मा,अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था ब्रज भाषा साहित्य एवम लोक कला संस्थान की लोक कलाकार सीमा मोरवाल द्वारा निर्देशित “चांचर नृत्य”। दीपावली पर होली की याद भी ताजा हो गई जब अनोखी द्विवेदी ने ‘कारे ने कर दिया लाल जुलम कर डारो’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। विनती अग्रवाल के कथक और रौनक के लावणी नृत्य ने धमाल मचा दिया । रामायण और महाभारत के प्रसंगों पर नृत्यों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्यों में हनुमान प्रसाद धानुका विद्या मंदिर,वृन्दावन की ‘श्रीकृष्ण लीला’, रमन लाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा के बच्चों का राजस्थानी और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल,मथुरा द्वारा नव दुर्गा के नौ रूपों पर समूह नृत्य की मोहिनी ही अलग थी। एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया। महोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के लिए नामित सदस्यों अनिल सोनी और डॉ. आभा सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मनीष शोरावाले, श्रीमती विनीता निगम, डॉ. कन्हैयालाल अग्रवाल, श्रीमती बिन्नी गुप्ता और मनोज सक्सेना आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन श्रीमती चारू सिंघल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन और भोज के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.