• Sat. May 23rd, 2026

बाजार में दो पक्षों में मारपीट से मची अफरातफरी, दुकानों के गिरे शटर

ByVijay Singhal

Oct 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीआईसी चौराहे पर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। वाल्मीकि समाज के सगे भाई और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। झगड़े के कारण बाजार में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने तो दुकानों के शटर गिरा दिए। मारपीट के पीछे शनिवार को किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर झगड़े करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को अंतापाड़ा निवासी बबलू और रिंकू जीआईसी चौराहे पर खड़े थे। तभी सप्त ऋषि नगर निवासी दीपक अवस्थी अपने साथी केके पचौरी, देवेंद्र पहलवान, कुलदीप अवस्थी और जसवंत के साथ पहुंच गया। सभी ने मिलकर बबलू और रिंकू की पिटाई लगा दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, दीपक पक्ष से केके पचौरी और कुलदीप अवस्थी के सिर में चोट आई है। त्योहार के मौके पर बाजार में झगड़ा होते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के शटर भी गिरा दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार सुबह दीपक अवस्थी के साथ बबलू, रिंकू समेत अन्य लोगों ने मारपीट की थी। इस पर दीपक के सिर में चोट लगी और वह घायल हो गया। दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को हुई मारपीट के कारण ही रविवार को झगड़ा हुआ है। अब दीपक के ऊपर मारपीट का आरोप है, उससे संपर्क करने किया जा रहा है, लेकिन वह सामने नहीं आ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.