हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम लाल कर्ण का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा उपज के संस्थापक -महामंत्री थे। रायबरेली निवासी श्री कर्ण के निधन से प्रदेश भर के पत्रकारों में शोक है। शनिवार को डलमऊ गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि होगी।
पत्रकार श्री कर्ण रायबरेली से सृष्टि संकट और सृष्टि जागरण समाचार पत्रों का प्रकाशन भी करते थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था। इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल ने सम्मानित भी किया था। आज शाम अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल जिला चिकत्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।उपज के मथुरा जिला अध्यक्ष अतुल जिंदल एवं प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने महामंत्री श्री कर्ण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ये संगठन की अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने संगठन बना कर इसका प्रदेश भर में विस्तार किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
