• Thu. May 21st, 2026

मथुरा पुलिस ने किया देह व्यापार का भड़ाफोड़, तीन महिलाओं का किया रेस्क्यू

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस ने आलीशान मकान में छापा मारा। इस मकान के अंदर देह व्यापार का खेल चल रहा था। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस कार्रवाई के बात आरोपी ने यहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को शहर की कई ठिकानों पर देह व्यापार को लेकर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान राधा विंटेज गोवर्धन रोड सतोहा से किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो यहां पर तीन महिलाएं मिलीं। ये महिलाएं इस गंदे काम में संलिप्त मिलीं। इनकी हालत देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को यहां से रेस्क्यू किया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही भरतपुर के थाना कुम्हेर हेलक दरवाजा निवासी जोगेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। साथ ही आगामी दिनों में लगातार शहर में देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.