• Thu. May 21st, 2026

रसोई गैस सिलिंडर के अवैध गोदाम पर छापा, 19 बरामद

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर टीम ने फरह ब्लॉक के देरी गांव में रसोई गैस सिलिंडरों के अवैध गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान 19 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। गोदाम संचालक 66 गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी को लेकर भाग गया। खाद्य निरीक्षक रविकांत ने इस मामले में गोदाम संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरह के देरी गांव में लंबे समय से सोनू सिंह एवं कार्तिक चौधरी द्वारा गैस सिलिंडर का अवैध गोदाम संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक रविकांत टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया तभी अधिकारियों को चकमा देकर गोदाम संचालक 66 गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी के लेकर भाग गया। टीम ने मौके पर मिले 19 गैस सिलिंडरों को कब्जे में लिया। खाद्य निरीक्षक ने कार्तिक चौधरी एवं सोनू सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि देरी गांव निवासी सोनू सिंह एजेंसियों से घरेलू गैस सिलिंडर लाकर गोदाम में रखता था। यहां से वह उनकी कालाबाजारी करता था। गोदाम संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.