• Thu. May 21st, 2026

डालमिया फार्म हाउस पेड़ कटान में दो दिन बाद भी पुलिस ने नहीं गिरफ्तार किया कोई वारंटी

ByVijay Singhal

Oct 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डालमिया फार्म हाउस पेड़ कटान में दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई वारंटी को गिरफ्तार नही कर पाई है। एसीजेएम (प्रथम) ने बुधवार को शंकर सेठ समेत 31 आरोपियों की अंतरिम जमानत खारिज कर सभी को जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही कोर्ट में मौजूद न रहने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस शुक्रवार तक किसी भी वारंटी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें दिवाली के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी ताकि शंकर सेठ की तरह अन्य आरोपियों को दिवाली जेल में न मनानी पड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि वारंट मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.