हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सुरक्षित रेल संचालन के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से आई आंतरिक रेलवे सेफ्टी ऑडिट टीम ने मथुरा-पलवल खंड का निरीक्षण किया। टीम के सहार-बरसाना मार्ग पर गेट नंबर 534 पर पहुंचने की सूचना मिली तो जैंत के लोग वहां पहुंच गए। विशेष ट्रेन का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैंत-राधाकुंड मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट 533 के पास रेलवे के अधूरे पड़े भूमिगत पुल के कार्य को पूरा कराने की मांग की।
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव दीवान सिंह राजपूत ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 533 को बंद कर दिया गया है। वहीं वर्ष 2015 से भूमिगत पुल का कार्य अधूरा पड़ा है। जब वे लोग गेट नंबर 534 सहार बरसाना मार्ग पर पहुंचे तो अफसर विशेष ट्रेन में बैठ चुके थे। चलने से पहले ही ट्रेन के घेराव की जानकारी मिलते ही अफसरों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक मिश्रा को गाड़ी से नीचे भेजा। उन्होंने ग्रामीणों को लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि यदि कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण गेट नंबर 533 के बंद मार्ग को स्वयं खोलने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कंचन सिंह, तुलसीदास, चंद्र प्रकाश बृजवासी, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, सोनू ठाकुर, हीरा सिंह पहलवान आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
