• Wed. May 20th, 2026

दिवाली 31 अक्तूबर या 1 नवंबर? अब संशय कर लें पूरी तरह खत्म, पंडितों ने ले लिया निर्णय

ByVijay Singhal

Oct 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
दिवाली मनाने को लेकर फिरोजाबाद के मंदिरों के महंतों ने नया निर्णय लिया है। महंतों के मुताबिक, 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। अयोध्या, काशी, मथुरा के बाद सुहागनगरी के महंत और ज्योतिषाचार्य ने बृहस्पतिवार को सत्यनारायण मंदिर कृष्णापाड़ा में बैठक की। नगर के ज्योतिषाचार्यों ने दिवाली का त्योहार एक नवंबर के स्थान पर 31 अक्तूबर को मनाए जाने का सामूहिक निर्णय लिया। बैठक में ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अयोध्या में 31 अक्तूबर को दिवाली मनाए जाने का फैसला लिया है। इसी तरह काशी, मथुरा, द्वारिका एवं उज्जैन के विद्वानों ने रात्रि व्यापिनी अमावस्या होने के कारण 31 अक्तूबर को दिवाली मनाए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने देश के सभी सनातनियों से दिवाली का त्योहार 31 अक्तूबर को मनाए जाने का आह्वान किया है। बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि जब अयोध्या, काशी, मथुरा, द्वारका और उज्जैन के विद्वान दिवाली का त्योहार 31 अक्तूबर को मनाए जाने का निर्णय ले चुके हैं। तो हम सभी लोग उनके निर्णय का सम्मान करते हुए 31 अक्तूबर को ही दिवाली मनाने को सहमत हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन, एक तिथि पर दीपोत्सव का त्योहार मनाने से सनातन एकता मजबूत होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.