• Wed. May 20th, 2026

बीजेपी नेता को लूटने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार के इनामी बदमाश घायल

ByVijay Singhal

Oct 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को हाईवे और एसओजी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश गैंग का मुखिया है। इनामी बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को नोएडा के रहने वाले भाजपा नेता प्रापर्टी लीडर मुन्ना लाल अग्रवाल को हथियार दिखाकर निर्वस्त्र वीडियो बनाने, मारपीट करने और लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले दो आरोपी मंगलवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एसपी सिटी ने एसओजी प्रभारी राकेश कुमार और गोविंद नगर थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही को आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी के निर्देश पर टीम शातिरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बुधवार की रात 2.20 बजे बाइक सवार अपराधियों को हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड स्थित सलेमपुर के पास घेर लिया। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजस्थान के थाना डींग स्थित कौंडेर निवासी गौरव तथा थाना शेरगढ़ निवासी दिनेश तिवारी बताया।दोनों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक, नौ हजार 600 रुपये, दो तमंचा तथा पांच कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायलों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस गैंग के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.