• Tue. May 19th, 2026

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस- वे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत , दो की हालत चिंताजनक

ByVijay Singhal

Oct 21, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुनाएक्सप्रेस वे माईन स्टोन 110 पर आज सुबह चार बजे सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही बेंगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े अज्ञात वाहन में घुस गयी। जहा से गाड़ी नेम प्लेट टूटी मिली है। कार में पांच लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी । दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालात भी चिंताजनक बनी हुयी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार चौकी हाइवे प्रभारी केके सिंह घटनास्थल पर पहुच गए। और घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया । थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कार सवार सभी लोग बनारस से दिल्ली जा रहे थे। जिसमें पंकज वर्मा पुत्र देशराज निवासी स्वरूप नगर जनपद दिल्ली , भवेश पुत्र बलराम यादव निवासी अरइला जनपद दरभंगा विहार , रोहित पुत्र राजकुमार निवासी चन्चोरा बाजार रसूलपुर जनपद छपरा सारन विहार की मौके पर मौत हो गयी। निर्मल कुमार पुत्र बिजेंद्र प्रसाद निवासी मुकुंदपुर थाना भलसवा दिल्ली और अंकित पुत्र शिवप्रसाद निवासी द्वारिका मोड़ दिल्ली बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेज दिया।पुलिस ने मृतको के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.