• Tue. May 19th, 2026

मथुरा के इस गार्डन में केवल 5 रुपये में मिलेगा मजा

ByVijay Singhal

Oct 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में अगर आप घूमने आ रहे हैं, तो जवाहर बाग पिकनिक मनाने का सबसे अच्छा स्थान है। केवल 5 रुपये में आप पूरे दिन यहां बिता सकते हैं। आपके साथ-साथ आपके बच्चों का भी खास ख्याल यहां रखा गया है। बच्चों के खेलने की विशेष सुविधाएं इस बाग में हैं। बता दें कि मथुरा का जवाहर बाग आज लोगों के लिए एक यादगार जगह बन गया है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 5 रुपये की टिकट से यहां प्रवेश मिलता है, और यह लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी है. जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने यहां की सुविधाओं के बारे में बताया।

जवाहर बाग का सौंदर्यकरण
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज से बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि यहां पर चिल्ड्रंस पार्क स्केटिंग और भी अन्य चीज, यहां लोगों के लिए सुविधाजनक बनाई गई हैं। जवाहर बाग को पुनः उसका प्राकृतिक स्वरूप देने के लिए 19 दिसंबर 2016 को 1593 लाख की कार्य योजना स्वीकृत की गई. कार्य 2019 में शुरू हुआ और दिसंबर 2020 में पूरा हुआ। इसमें ओपेन एयर थियेटर, सेन्टर स्क्वायर, सूर्य नमस्कार, किड्स प्ले एरिया, स्केटिंग एरिया, ओपेन जिम, और ग्रास लॉन्स शामिल हैं।

सुविधाएं और आकर्षण
जवाहर बाग में 5 रुपये का प्रवेश शुल्क है और प्रतिदिन 400 से 500 लोग घूमने आते हैं। यहां प्राकृतिक छटा संरक्षित है और फलों से लदे वृक्ष और शोभाकार पौधे हैं। यहां की आय को जिला उद्यान समिति के खाते में जमा किया जाता है और जिलाधिकारी इसकी निगरानी करते हैं।

बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं
जवाहर बाग में 7.74 हैक्टेयर में घास के लॉन और 7 हजार रनिंग मीटर में ग्रीन हेज है। सेन्टर स्क्वायर में मोर की स्थापना की गई है. ओपेन जिम में 20 उपकरण हैं। बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया में 20 झूले और स्लाइडर हैं. कमल पॉन्ड के निकट स्केटिंग एरिया है।

योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्राणायाम और योग के लिए सूर्य नमस्कार प्वाइंट है। यहां प्रातः लोग नियमित रूप से योग करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक कला मंच स्थापित है। प्रत्येक शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. फाउंटेन एरिया आकर्षण का केंद्र है. जवाहर बाग मनोरंजन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.