हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में रविवार सुबह हॉस्पिटल कर्मी और भाजपा विधायक के परिजनों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों में अफरा तफरी मच गई। हॉस्पिटल में की गयी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में विधायक के परिजन अस्पताल स्टाफ को पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। चिकित्सक ने विधायक के भाई-भतीजे आदि नामजदों पर आईसीयू में घुसने से रोकने पर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। वहीं विधायक के पीआरओ ने हॉस्पिटल स्टॉफ पर मारपीट कर नकदी, चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईएमए ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में घुसे। हॉस्पिटल संचालक डा. ललित वाष्र्णेय ने का कहना है कि भाजपा के मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती गत दिवस भर्ती हुई थीं। स्वास्थ्य ठीक न होने पर इनको आईसीयू में भर्ती किया गया। आरोप लगाया कि विधायक के भाई जितेन्द्र सिंह, संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जसवंत, भतीजा देव चौधरी निवासीगण प्रतापनगर जबरन आईसीयू में घुसने लगे तो स्टाफ ने रोका। आईसीयू में मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के लिए भी मना किया। इसी बात पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने स्टाफ के प्रताप एवं सत्यपाल को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। उनके चोटें भी आई हैं। इनका मोबाइल फोन तोड़ने के साथ ही हॉस्पिटल में भी तोड़फोड कर दी, जिससे काफी नुकसान हुआ है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आईसीयू में भर्ती मरीज एवं उनके परिजन भयभीत हो गए। हॉस्पिटल संचालक डाक्टर ललित ने इस घटना की जानकारी आईएमए अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य चिकित्सकों को दी। इसके बाद काफी संख्या में चिकित्सकों ने हॉस्पिटल पहुंच घटनाक्रम की जानकारी की। पीड़ित हॉस्पिटल संचालक ने थाने में नामजद तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच मौका मुआयना किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
