हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कार्तिक माह में नियम सेवा का पुण्य वर्ष भर में कई गई साधना से अधिक मिलता है। इसे दामोदर मास भी कहा जाता है। यही कारण है कि इस पूरे महीने सुबह मंगला आरती से लेकर परिक्रमा और शाम को दीपदान के लिए हजारों भक्तों ने वृंदावन में डेरा डाल लिया है। ऐसे में वृंदावन के गेस्टहाउस और होटल फुल हो चुके हैं। इस्कान मंदिर से लेकर सप्तदेवालयों में भक्त नियम सेवा के लिए सुबह से शाम तक पहुंच रहे हैं। तीर्थनगरी के प्राचीन सप्तदेवालयों समेत सभी मंदिरों में कार्तिक मास नियम सेवा की शुरुआत हो चुकी है। कार्तिक माह में राधादामोदर मंदिर में कार्तिक सेवा महोत्सव चल रहा है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने को सैकड़ों विदेशी भक्तों ने आश्रमों में पहुंच चुके हैं। कार्तिक (दामोदर मास) को लेकर नगर सप्तदेवालयों में प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना व कार्तिक नियम सेवा की प्राचीन परंपरा को ध्यान में रखते हुए तैयारी जोरों पर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
