• Mon. May 18th, 2026

इलेक्ट्रिक बस और ऑटो में भिड़ंत, दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार सिटी बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को थाना जैंत क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर स्थित मघेरा वाले हनुमान जी के आगे चौराहा पर तेज रफ्तार बस ने सामने से आते ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो में बैठे तीन लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो से निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल घायलों को डायल 112 की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मृतकों और घायलों की शिनाख्त का प्रयास किया गया। एक मृतक की राधा रमण के रूप में पहचान हुई, जबकि घायल जन्मभूमि लिंक रोड निवासी दीपक है। वहीं एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना भिजवा दिया है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.