• Sun. May 17th, 2026

मथुरा में इलेक्ट्रिक बस और टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जनपद के थाना थाना जैत क्षेत्र में छटीकरा राधा कुंड रोड पर इलेक्ट्रिक बस और टेंपो में भिड़ंत में टेंपो चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। तीसरे घायल का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 छटीकरा राधा कुंड मार्ग स्थित केशव उद्धव ढाबा के सामने इलेक्ट्रिक बस UP 85 CT 6847 और टेंपो संख्या UP 85 CT 5332 के बीच भिड़ंत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए जबकि कुछ के अनुसार टेंपो में पीछे से टक्कर मारी गई।
पुलिस की तरफ से हादसे के ढाई घंटे बाद तक कोई आधिकारिक बयान नही आया। इस भीषण हादसे में टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान मथुरा के कृष्ण नगर निवासी 27 वर्षीय राधा रमन के रूप में हुई जबकि टेंपो चालक की पहचान नही हो सकी है। घायल जन्म भूमि लिंक रोड निवासी 32 वर्षीय दीपक को गंभीर अवस्था में वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे थाना जैंत निरीक्षक अश्विनी कुमार ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने कहा कि टेंपो चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। घायल मथुरा के जन्म भूमि लिंक रोड निवासी करीब 32 वर्षीय दीपक को गंभीर अवस्था में वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे थाना जैंत निरीक्षक अश्विनी कुमार ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने कहा कि टेंपो चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.