• Sun. May 17th, 2026

करवा चौथ पर्व से पूर्व जेल और स्कूल में साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से मुस्कराए

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर की मलिन बस्ती पन्ना पोखर स्थित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल एवं जिला कारगर में करवा चौथ पर्व से पूर्व महिला बंदियों एवं गरीब परिवारों की 251 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण भागवत यात्रा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र पन्ना पोखर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती किरण चौधरी ने कहा महिलाओं के लिए करवा चौथ पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है गरीब महिलाओं को साड़ी प्रदान करना नेक कार्य है। जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है हम सभी को इस तरह के सेवा कार्यों में सदेव आगे आना चाहिए। भगवताचार्य एवं भागवत यात्रा सेवा चैरीटेवल ट्रस्ट मथुरा के संस्थापक अध्यक्ष-भागवत किंकर श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री ने कहा कि संस्था जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की मदद करने का कार्य एवं अन्य सेवा कार्य काफी वर्षो से लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से लगातार कर रही है. इसी शृंखला में जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल पन्ना पोखर एवं जिला कारगर में 251 साड़ियों का वितरण किया गया है ।अतिथि राजवीर सिंह जिलाध्यक्ष सुभासपा ने गरीब महिलाओं को करवा चौथ पर्व से पूर्व नई साड़िया प्रदान करने के कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भागवत यात्रा सेवा चैरीटेवल ट्रस्ट द्वारा लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे है गरीबों को ठंड के मौसम में कम्बल वितरण का कार्य भी किया जाता है। भागवत यात्रा सेवा चैरीटेवल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देश दीपक देशू पंडित ने कहा कि संस्था सनातन धर्म के प्रचार एवं इस तरह जन कल्याण के कार्य लगातार करती रहेगी। कार्यकम में जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सीमा शर्मा श्रीमती रुक्मिणी गौड़ चंद्र शेखर नितेंद्र चौधरी नवीन अग्रवाल कृष्णा कुमकुम राजपूत निशा कुमारी प्रभात शर्मा पुष्पा सिंह एवं सेकडो महिलाएं उपस्थित रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.