• Sun. May 17th, 2026

थाना रिफाइनरी पुलिस व दिल्ली पुलिस टीम ने दिल्ली हत्याकांड के मुख्य शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।थाना रिफाइनरी पुलिस व दिल्ली पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से दिल्ली के सनसनीखेज नादिरशाह हत्याकांड के मुख्य शूटर को मय एक मो0सा0 अपाचे बिना नम्बर, एक पिस्टल 32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस 32 बोर व  03 खोखा कारतूस 32 बोर सहित पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय* द्वारा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना रिफाइनरी के कुशल नेतृत्व में थाना रिफाइनरी पुलिस टीम व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम* द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 17.10.2024 को समय करीब 04.40 बजे बाद रेलवे स्टेशन रोड रेलवे फाटक से करीब 200 कदम पहले थाना क्षेत्र रिफाइनरी से दिल्ली के सनसनीखेज नादिरशाह  हत्याकांड के मुख्य शूटर योगेश कुमार उर्फ राजू पुत्र प्रेम बाबू निवासी राज चौक कटटा बहरामपुरा थाना कोतवाली बदायूँ उम्र 26 वर्ष (लारेन्स बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग का अन्तर्राजयीय शार्पशूटर) को मय एक मो0सा0 अपाचे बिना नम्बर, एक पिस्टल 32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस 32 बोर व  03 खोखा कारतूस 32 बोर सहित पुलिस मुठभेड में घायल/ गिरफ्तार किया ।  पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0स0 261/2024 धारा 109(पु0मु0)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण, अभियुक्त उपरोक्त द्वारा हाशिम बाबा गैंग में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश मे कई हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । वर्तमान में लारेन्स बिश्नोई गैंग में सम्मिलित होकर दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्पशूटर भी है और इसी घटना में दिल्ली से वांछित चल रहा है । वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.